Uncategorized

ग्राम गुजरा में चाकूबाजी पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही,तीनों आरोपी गिरफ्तार

तीनों पर हत्या के प्रयास की धारा के तहत मुकदमा दर्ज, 24 घंटे के भीतर भेजा गया जेल

ग्राम गुजरा निवासी प्रार्थी भूवन साहू पिता तीजू राम साहू 23 वर्ष ग्राम गुजरा के घर उनकी बच्ची का छठ्ठी कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान लगभग शाम 7 बजे रामायण पाठ समाप्त हुआ।कुछ देर बाद सूचना मिली कि प्रार्थी के बड़े पापा भागीराम साहू, भाई बिरेन्द्र साहू और मिथलेश साहू पर गाँव के लड़कों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है।घटना की जानकारी लेने पर भागीराम साहू ने बताया कि घर के बाहर बैठे समय ग्राम गुजरा निवासी तोमेश्वर साहू उर्फ तरुण साहू, शेषनारायण साहू और एक अन्य युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर वे धमकी देते हुए चले गए। लगभग 8:30 बजे मिथलेश साहू ने फोन कर बताया कि तीनों युवक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।
जब भागीराम साहू और बिरेन्द्र साहू मौके पर पहुँचे, तो देखा कि मिथलेश के साथ लात-घूंसों से मारपीट हो रही है। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और तोमेश्वर साहू ने अपने पास रखे चाकू से तीनों पर वार कर दिया।घटना की रिपोर्ट पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 86/25, धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई.घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और प्रयुक्त चाकू व अन्य सामग्री जप्त की गई।आरोपी तोमेश्वर साहू उर्फ तरुण साहू एवं शेषनारायण साहू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!