कर्म ही सबसे बड़ा धर्म है परिणाम की चिंता किए बिना निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्तव्य करना ही सच्चा जीवन है-बलजीत छाबड़ा
नगरी में यादव समाज ने धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

नगरी- नगर यादव समाज नगरी द्वारा इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा से हुई, वहीं अखाड़ा, राउत नाचा एवं धुमाल–डीजे की धुन पर युवाओं ने अपनी पारंपरिक संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया।जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक अंबिका मरकाम कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा पार्षद जयंती टुकेश्वरी साहू चेलेश्वरी साहू वरिष्ठ कांग्रेसी भनेंद्र ठाकुर सचिन भंसाली अंकुर ध्रुव उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में समाज जनों को आश्वा सन दिलाया कि प्रभारी मंत्री टक राम वर्मा जी द्वारा गोवर्धन भाटा सिहावा में 10 लाख रुपए की लागत से टीन सेट बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई है जो बहुत जल्द बनाकर तैयार होगा एवं समाज जनों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीहत छाबड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाल्य काल में माखन चुराने वाले नटखट कृष्णा हमें सिखाते हैं कि जीवन में मासूमियत और आनंद जरूरी है गोवर्धन पर्वत उठाने वाले कृष्णा हमें बताते हैं कि जब समाज पर संकट आए तो संगठित होकर सबका संरक्षण करना चाहिए गीता उपदेश देकर श्री कृष्णा हमें यह सीखते हैं कि कर्म ही सबसे बड़ा धर्म है परिणाम की चिंता किए बिना निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्तव्य करना ही सच्चा जीवन है ऐसे शुभ अवसर पर मैं अपने अध्यक्ष निधि से 400000 समाज के भवन के संधारण हेतु देने की घोषणा करता हूं एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा द्वारा 100000 भवन संधारण हेतु देने की घोषणा की पार्षद चेलेश्वरी साहू द्वारा समाज के भवन हेतु 100000 की लागत से बोर खनन करने हेतु राशि की घोषणा की गई एवं वार्ड क्रमांक 8 पार्षद जयंती साहू द्वारा नगर के गोवर्धन भाटा में गोवर्धन पूजा उत्सव मनाने हेतु रंगमंच में टीन सेट एवं चबूतरा निर्माण के लिए 300000 की राशि की घोषणा की विधायक ने समाज जनों को भव्य कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की बधाई दी समाज अध्यक्ष नंदकुमार यादव कोषाध्यक्ष हरीश यादव सचिन गोपीचंद यादव सहसचिव शैलेश यादव अश्वनी यादव दीनदयाल सरपा सुनाराम यादव एवं अन्य पदाधिकारी ने उपस्थित समस्त अतिथियों एवं समाज के भवन हेतु की गई राशि की घोषणा हेतु आभार व्यक्त किया.यादव समाज की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे नगर में भ्रमण की।शोभायात्रा के दौरान कई जगह नगर वासियों ने दही हंडी फोड़ यादव बांधो के हाथों से कराई एवं नगर पंचायत के सामने नगर पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गयापूरे शहर का माहौल जय श्रीकृष्ण के नारों एवं ढोल–नगाड़ों की गूंज से भक्तिमय हो गया।