लोहरसी ने जीते अपने दोनो मैच, संबलपुर, शंकरदाह ने जीता एक-एक मैच
डीपीएल-7 के तहत मिशन मैदान में रोजाना हो रहे रोमाचंक मुकाबले


धमतरी। मॉर्निंग क्रिकेट क्लब धमतरी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन 7) के तहत रोजाना मिशन ग्राउंड में रोमांच मैच हो रहे है। मैच का लुत्फ उठाने रोजाना मिशन मैदान में सैकड़ो दर्शक पहुंच रहे है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ी को 15 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बॉलर को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, बेस्ट बेट्स मैन को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्राफी, मैन ऑफ द मैच फाइनल के खिलाड़ी को 10 हजार रूपये नगद एवं ट्रॉफी समेत अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कल शनिवार को प्रतियोगिता के तहत 4 मैच खेले गए। सभी मैच 8 ओव्हर के रहे। पहला मैच लोहरसी व संबलपुर के मध्य खेला गया जिसमें लोहरसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाई। जबाव में संबलपुर की टीम मात्र 7.4 ओव्हर में 58 रन बना कर आलआउट हो गई। इस प्रकार संबलपुर ने यह मैच 19 रनो से जीता। दूसरा मैच सेहराडबरी व संबलपुर के मध्य खेला गया जिसमें सेहराडबरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 56 रन बनाए। जवाब में संबलपुर की टीम ने 2 विकेट खोकर 62 रन 5 ओव्हर में ही बना लिया। और 8 विकेट से मैच जीता। तीसरा मैच लोहरसी व शंकरदाह के मध्य खेला गया जिसमें लोहरसी पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 57 रन बनाए। जवाब में शंकरदाह की टीम 9 विकेट खोकर मात्र 51 रन ही बना सकी। इस प्रकार लोहरसी ने 6 रनो से मैच जीता। चौथा मैच शंकरदाह व सेहराडबरी के मध्य खेला गया। शंकरदाह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। जवाब में सेहराडबरी की टीम 8 ओव्हर में 47 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस प्रकार शंकरदाह ने 59 रनो से मैच जीता।

