Uncategorized

विधायक अजय चन्द्राकर की अनुशंसा से कुरुद को मिली विकास की सौगात,4 करोड़ 37 लाख की मिली स्वीकृति

एसटीपी प्लांट के लिए 2.69 करोड़, नये नगर पंचायत भवन के लिए मिली 1 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति

नपं अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अरूण साव , सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चन्द्राकर का किया धन्यवाद ज्ञापित

मोदी की गारंटी में विष्णु देव साय के सुशासन और विधायक अजय चंद्राकर के विकास रथ को निरंतर नगर पंचायत कुरूद में गति मिल रही है.केन्द्र और राज्य सरकार से विधायक अजय चन्द्राकर की अनुशंसा से 4 करोड़ 37 लाख की स्वीकृति मिली है.कुरूद मे केन्द्र सरकार के योजना से 2.69 करोड़ के लागत से एसटीपी प्लांट, और नये नगर पंचायत भवन के लिए नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव ने 1 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति प्रदान किया गया है.कुरूद नगर पंचायत मे विकास कार्यों का सिलसिला निंरतर जारी है, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कुरूद वासियों को बधाई देते हुए कहा वर्तमान परिषद के द्वारा कुरूद में निरंतर विकास कार्य देखने को मिलेगा, कुरूद व्यवस्थित और सुंदर दिखेगा, नगर में सौंदर्यीकरण और रोड ट्रैफिक को ठीक किया जा रहा है. विधायक अजय चन्द्राकर विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहते है. कुरूद मे सर्व सुविधा युक्त नगर पंचायत कार्यालय भवन बनने जा रहा है.मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री ने 1 करोड़ 68 लाख की स्वीकृति प्रदान किये है, उसी प्रकार विधायक अजय चन्द्राकर एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रयास से नगर के गंदे पानी को साफ़ कर पुनः गार्डन एवं कृषि कार्य के उपयोग हेतु एसटीपी प्लांट के 2 करोड़ 69 लाख की स्वीकृति मिली है.नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री अरूण साव , सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक अजय चन्द्राकर का कुरूद के जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!