शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए- मोनिका देवांगन
महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग जिला पंचायत धमतरी की स्थायी समिति की बैठक संपन्न
सुपोषण अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

धमतरी । जिला पंचायत धमतरी की महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की स्थायी समिति की बैठक जिला पंचायत सभा कक्ष में सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा जिले में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, चिरायु, सीजीएमएससी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्वच्छता विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा आयुष विभाग के कार्यों की एजेंडा अनुसार समीक्षा की गई। सभापति ने संबंधित विभागों के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा विभागीय समन्वय के साथ कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सुपोषण अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। जिले में कुपोषण मुक्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों, बच्चों के पोषण स्तर में सुधार तथा जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करने के विषय पर चर्चा हुई। सहित आंगनबाड़ी, जरुरतमंदो की सेवा हेतु शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं व शासन की स्वास्थ्य संबंधि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर श्रीमती देवांगन ने दिया।
