अपने जांघ पर चाकू से किया था वार, 20 दिन बाद हुई अचानक मौत
धमतरी।थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोरिद भर्रीपारा निवासी युवक ने अपने ही जांघ पर चाकू से वार कर दिया था, जिसकी 20 दिन बाद 29 अक्टूबर सुबह मौत हो गई।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार विक्रांत मंडावी पिता संतोष मंडावी ने बताया कि उसका भाई विनय मांडवी 23 वर्ष राजमिस्त्री का काम करता था। 8 अक्टूबर को विनय शराब पीया हुआ था। शाम करीब 7 बजे भांजा, विनय के मोबाइल को देख रहा था। विनय अपने मोबाइल को मांगा तो भांजा मोबाइल को बंद कर दिया। तब विनय मेरे मोबाइल को नहीं दे रहा है कह कर घर के अंदर गया और सब्जी काटने के चाकू को निकाल कर अपने दाहिने पैर के जांघ में खुद वार कर लिया। अत्यधिक खून निकलने लगा। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये जहां से रायपुर सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। वहां से इलाज के बाद घर ला लिए थे। 29 अक्टूबर की सुबह बाथरूम जा रहा था तभी कटे हुए जांघ से अत्यधिक खून निकलने लगा। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये,जहां पर डॉक्टर ने सुबह 8:10 बजे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।