Uncategorized

सिटी कोतवाली द्वारा अवैध शराब विक्रेता पर की गई कार्यवाही,19 पौवा जप्त

थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर के सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा भर्री पारा आंगनबाड़ी के पीछे सोरिद नगर धमतरी में अपने पास अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं कि सूचना के आधार पर शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी मनोज कुमार देवांगन पिता मन्नू देवांगन 42 वर्ष भर्री पारा आंगनबाड़ी के पीछे सोरिद नगर धमतरी के कब्जे से थैले के अंदर 19 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1710 रूपये एवं बिक्री रकम 920 रूपये जुमला कीमती 2,630 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 34 (1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में कोतवाली से प्रआर.गोपी चन्द्राकर,आर.गिरीश मिश्रा, डायमंड यादव का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!