Uncategorized

ग्राम बानगर में मशरूम उत्पादन का प्रायोगिक प्रदर्शन

धमतरी-ग्रामीण युवाओं एवं किसानों की आयवृद्धि तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बानगर में चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा मशरूम उत्पादन का प्रायोगिक प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ग्रामीण किसानों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को कम पूंजी में अधिक आय प्राप्त करने वाली मशरूम उत्पादन तकनीक की विस्तृत जानकारी दी।प्रदर्शन के दौरान मशरूम उत्पादन हेतु आवश्यक सामग्री जैसे पुआल (स्ट्रॉ), पॉलिथीन बैग, स्पॉन (बीज), फॉर्मलिन घोल, नमी स्रोत तथा ताप–आर्द्रता नियंत्रण की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने स्ट्रॉ की कटाई, स्वच्छिकरण एवं भिगोने की प्रक्रिया का फील्ड स्तर पर व्यावहारिक प्रदर्शन किया तथा बताया कि स्वच्छ वातावरण, 20–25 डिग्री सेल्सियस तापमान, 80–90 प्रतिशत नमी एवं उचित वायुसंचार मशरूम उत्पादन की सफलता के लिए आवश्यक है।विद्यार्थियों द्वारा स्पॉन रनिंग एवं केसिंग प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया। पॉलिथीन बैग में परत-दर-परत स्ट्रॉ एवं स्पॉन भरने, बैग में छिद्र बनाने तथा नमी कार्यक्रम के तहत ग्राम बानगर में मशरूम उत्पादन का प्रायोगिक प्रदर्शन हुआ.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!