Uncategorized

आकंठ गुटबाजी से त्रस्त कांग्रेस नेतृत्व अब खुद को सांत्वना देने में जुटा : चेतन हिन्दुजा


धमतरी। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दुजा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा के संपर्क में रहने की बातें करना वास्तविकता से मुंह मोडऩे जैसा है। उन्होंने कहा कि आकंठ गुटबाजी और आपसी खींचतान से त्रस्त कांग्रेस नेतृत्व अब अपने ही राजनीतिक संकट को छिपाने के लिए भाजपा के नाम का सहारा लेकर स्वयं को सांत्वना देने में लगा है। भाजपा को लेकर बयान देने के बजाय कांग्रेस नेतृत्व को पहले अपने घर की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। हिंदुजा ने आगे कहा कि भाजपा एक अनुशासित और विचारधारा आधारित संगठन है। कांग्रेस में यदि असंतोष, गुटबाजी और नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो उसका ठीकरा भाजपा पर फोडऩा उचित नहीं है। दल बदल ज्यादातर बार मानसिक रूप से कुंठा का परिणाम होते हैं वे लोग किसी लोकतंत्र में बदलाव के कर्णधार कभी नहीं हो सकते कांग्रेसी अपने संगठन के भीतर उठ रही आवाजों को नहीं संभाल पा रहे हैं, वे भाजपा के संपर्क की काल्पनिक कहानियां गढ़कर अपनी राजनीतिक असफलता को ढंकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर अपने जनादेश के माध्यम से इसका जवाब भी देती है। कांग्रेस को भाजपा की चिंता छोड़कर पहले अपने संगठन को संभालना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!