पीडि़त परिवारों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी पार्षद – बोले, बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहे हैं महापौर
कहा अपने वार्ड की भी सुध नहीं ले रहे महापौर, स्वामी विवेकानंद अटल आवास की छत गिरी, व्यक्ति घायल

धमतरी। नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। विवेकानंद कॉलोनी के अटल आवास में छत गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है । गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, नहीं तो जनहानि हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचा और उनका हालचाल जाना। पीडि़त ने बताया कि छत का प्लास्टर उनके ऊपर गिरा उनके सिर में, हाथ मे, घुटने में चोट लगी है छोटी बच्चे हादसा से बाल -बाल बचे ।परिवार दहशत में है और छत से पानी टपकने और प्लास्टर गिरने की शिकायत लंबे समय से कर रहे थे। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महापौर बड़ी अनहोनी घटना का इंतजार कर रहे हैं। यह हादसा इसी बात का संकेत है। सबसे दुखद बात यह है कि महापौर जी खुद इसी वार्ड के रहने वाले हैं, फिर भी उन्हें अपने ही वार्ड के लोगों की चिंता नहीं है। कम से कम अपने वार्ड के लोगों की तो चिंता करें। पार्षदों ने बताया कि विवेकानंद कॉलोनी के अधिकांश अटल आवास जर्जर स्थिति में हैं। कुछ दिन पूर्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, विधायक ब्लॉक अध्यक्षों सहित कांग्रेस की टीम ने इसी अटल आवास का निरीक्षण किया था और इस अटल आवास कि वस्तु स्थिति धमतरी कलेक्टर को भी अवगत कराया था फिर निगम प्रशासन कुंभ करणीय नींद में सोया हुआ है।
