मगरलोड में गायत्री परिवार का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण शिविर संपन्न

धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में उपजोन रायपुर द्वारा धमतरी जिले के पांचों विकास खंड धमतरी,कुरुद , मगरलोड,नगरी , एवं भखारा के सुपर 100 कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण में गायत्री प्रज्ञा पीठ मगरलोड में 85 सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इससे कार्यकर्ताओं में नया,जोश उमंग उत्साह और आत्म विश्वास पैदा होगा। परिजनों में सक्रियता आयेगी और संगठन मजबूत होगा। साथ में माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष में लिए गए संकल्पों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।कुशल प्रशिक्षक के रूप में सी पी साहू उपजोन समन्वयक रायपुर, सूरज प्रकाश लांबा जन्म शताब्दी प्रभारी, एवं प्राणेश विश्वास बाल संस्कार शाला प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि सुपर 100 कार्यकर्ताओं की भूमिका क्या होगी। समय दान ही युग धर्म है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए संगठन का मजबूत होना, प्रज्ञा मण्डल को जीवंत एवं जागृत कैसे बनाएं, कार्यकर्ताओं का नियोजन कैसे करें, बाल संस्कार शाला का सफल संचालन की प्रभाव शाली व्याख्या किया गया।

