Uncategorized

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर का धमतरी आगमन पर भव्य स्वागत


धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा विश्व विजय सिंह तोमर के प्रथम धमतरी आगमन पर युवाओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा अभूतपूर्व और भव्य स्वागत किया गया। अपने एक दिवसीय आधिकारिक दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय नवीन विश्राम गृह लोहरसी में जनप्रतिनिधियों व युवा संगठनों से मुलाकात की और तत्पश्चात सांकरा स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र के एक बड़े युवा संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए। श्री तोमर जब रायपुर रोड से होते हुए सांकरा में आयोजित उठो जगत के वास्ते युवा संकल्प अभियान में सम्मिलित होने जा रहे थे, तभी लोहरसी मोड़ रत्नाबांधा और मुजगहन के प्रमुख देव धुनादास मंदिर के पास युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा बस्तर संभाग प्रभारी हेमराज सोनी और पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा के संयुक्त नेतृत्व में युवा साथियों ने स्वागत किया। इस दौरान शुभम जायसवाल, सुभाष चंद्राकर, गोविंदा ढिल्लन, राजेश साहू, दिलीप बडज़ात्या, गिरीश साहू भोथली मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कुशल चंद्राकर, वामन विश्कर्मा, संतराम सेन सूर्या सिन्हा, मुरारी सिन्हा,सुनील साहू, राहुल साहू,नोहर मीनपाल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!