Uncategorized

वरिष्ठजनों की प्रेरणा व मार्गदर्शन जीवन की सफलता का है सशक्त माध्यम -: रामू रोहरा

भाजपा का सेवा, सुशासन व संस्कार, संस्कृति शाश्वत उदाहरण है जन संपर्क - कुलेश सोनी

सिटीजन चार्टरों से महापौर मिलकर पार्टी के नीति एवं सिद्धांत को किया साझा

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए महापौर रामू रोहरा ने अंबेडकर वार्ड में प्रबुद्धजनों तथा सिटिजन चार्टर से मुलाकात कर पार्टी के राष्ट्रवादी नीति तथा केंद्र सरकार के सिद्धांत वादी देश हित में साझा करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सफलता के लिए वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सफलता का मूल मंत्र तथा एकमात्र सूत्र वाक्य है जीवन के अनुभवों को जनप्रतिनिधियों के समक्ष आने वाली चुनौतियां एवं कठिनाइयां पर जीत हासिल करने के लिए सशक्त माध्यम के रूप में अपनाना चाहिए। आगे उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आम नागरिकों से भी संवाद किया। अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी ने महापौर श्री रोहरा की वार्ड के विभिन्न स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करवाते हुए उन्होंने भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी समाज राष्ट्र तथा सेवा के लिए समग्र पीढ़ी तैयार करती है और उसका सबसे उत्कृष्ट उदाहरण संपर्क अभियान के रूप में अपनी संस्कृति अपना संस्कार तथा सत्ता को सेवा व सुशासन का माध्यम के रूप में अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता के सामने रखना जिसे जलन तो धारण है संपर्क अभियान। इसी क्रम में महापौर श्री रामू रोहरा एवं पार्षद कुलेश सोनी शहर मंडल मंत्री देवेंद्र ध्रुवंशी ने पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शांडिल से भी सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के महामंत्री देवेंद्र ध्रुवंशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!