Uncategorized
रेल्वे की टीम ने किया अतिक्रमण भूमि का नापजोख, राजस्व व निगम टीम भी रही मौजूद

धमतरी. आज रेल्वे की टीम पुन: धमतरी पहुंची और नया बस स्टैण्ड के सामने रेल्वे की भूमि का पुन: नापजोख किया गया। इस दौरान धमतरी राजस्व विभाग व नगर निगम की टीम भी मौजूद रही। नापजोख कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में रेल्वे द्वारा अतिक्रमण खाली कराया गया है अभी भी कुछ स्थानों पर अतिक्रमण शेष जिसे हटाने हेतु नापजोख की प्रक्रिया जारी है। जिसके तहत आज नापजोख किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि भविष्य में जल्द ही रेल्वे द्वारा शेष अतिक्रमण से भी कब्जा हटाने की प्रक्रिया तेज की जा सकती है।
