Uncategorized

जल्द हो सकता है नये भाजयुमों जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा, कई युवा नेता है दावेदार

देवेश अग्रवाल, शुभांक मिश्रा, सूरज शर्मा है जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार, मिल सकता है सक्रियता व पार्टी के प्रति समर्पण का फल


धमतरी । भाजपा के राजनीतिक गलियारो में इन दिनों हलचल है। युवा विंग में कुछ अहम बदलाव होने की चर्चा पार्टी के भीतर हो रही है। इसमें नये भाजयुमों जिलाध्यक्ष जल्द बनाये जाने की चर्चा आम है। ऐसे में दावेदार के रुप में कुछ युवा नेताओं के नाम की चर्चा हो रही है।
दावेदारो में तीन नाम प्रमुखता से सामने आ रहे है। जिसमें देवेश अग्रवाल, शुभांक मिश्रा व सूरज शर्मा शामिल है। देवेश अग्रवाल वर्तमान में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष है। सालों से भाजपा से जुड़े हुए है। भाजयुमों से जुड़कर काफी सक्रिय है। पार्टी द्वारा होने वाले विविध आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। चर्चा है कि युवा कार्यकर्ताओं के समर्थन के साथ वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद मिलता रहा है। ऐसे में उन्हें भाजयुमों जिलाध्यक्ष के लिए योग्य उम्मीदवार माना जा रहा है।
इसी प्रकार शुभांक मिश्रा भाजयुमों के तेज तर्रार व सक्रिय नेता है। वर्तमान में भाजयुमों जिला कार्यकारिणी सदस्य है। पार्टी के सभी गतिविधियो में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते है। होने वाले विविध आयोजनों, वरिष्ठ नेताओं के आगमन सहित अन्य मौके पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते रहे है। भाजपा सरकार के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहे है। युवा मिलनसार व पार्टी के प्रति समर्पित नेता के रुप में पहचान बना चुके है। ऐसे में उन्हें भी भाजयुमों जिलाध्यक्ष के लिए सशक्त दावेदार माना जा रहा है।
वहीं भाजयुमों जिलाध्यक्ष के लिए एक और नाम सूरज शर्मा का प्रमुखता से चर्चा में है। श्री शर्मा वर्तमान में भाजयुमों शहर मंडल अध्यक्ष है। अपनी इसी जिम्मेदारी पर शत् प्रतिशत खरा उतरे है। उनका पूरा परिवार संघ व भाजपा से दशकों से जुड़ा हुआ है। सूरज शर्मा का संघ से जुड़े होने के साथ ही सक्रियता, नेतृत्व क्षमता के चलते योग्य दावेदार हो सकते है। श्री शर्मा भाजपा की राजनीति के साथ ही धार्मिक कार्यो में भी अग्रणी रहते है। उनकी छवि धर्म व गौसेवक के रुप में भी है। मिलनसार, जुझारु व पार्टी के आयोजनों में अपनी सक्रियता के चलते भाजपा के सभी वर्गो में स्वीकार्य हो सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!