Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर है – आकाश पाण्डेय

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री से भेंटकर दी बधाई एवं शुभकामनाएँ, की दीर्घायु होने की कामना


धमतरी। कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर युवा भाजपा नेता आकाश पाण्डेय उनसे भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री पाण्डेय मुख्यमंत्री के स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की।
श्री पाण्डेय इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर है। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने मोदी जी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है। साय सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की उम्मीदो पर शत् प्रतिशत खरा उतरी है। अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। राज्य व केन्द्र की डबल इंजन सरकार ने सभी मोर्चो पर सफलता अर्जित किया है। साय सरकार के उल्लेखनीय कार्यो व जनता के विश्वास के दम पर भाजपा प्रदेश में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भी बड़ी जीत दर्ज कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!