Uncategorized

एक पेड़ मां के नाम जन-जन का प्रयास हो -श्रीमती महेश्वरी गजेंद्र

गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी- गुरुकुल विद्यासागर विद्यालय लोहरसी, जिला धमतरी छत्तीसगढ़ में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत लोहरसी के सरपंच श्रीमती महेश्वरी गजेंद्र ने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देता है। पेड़ों के बिना हम सांस नहीं ले सकते। इसलिए एक पेड़ मां के नाम जन-जन का प्रयास हो।
सभा अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी राजेंद्र कुमार गजेंद्र ने कहा की विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम की शुरूआत किया है। आइये हम सब भी पेड़ लगाए और उसकी सेवा करें ।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती विजयलक्ष्मी गंजीर ने कहा कि पेड़ों से हमें पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यालय में बेल पेड़ का पौधा प्रदान किया, जिसे सभी अतिथियों ने मिलकर विद्यालय परिसर में रोपण किया । उसके बाद सभी विद्यार्थियों शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए।
अंत में संस्था प्रमुख भारत लाल साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कु. ज्ञानेश्वरी साहू, श्रीमती खोमेश्वरी साहू, श्रीमती डिलेश्वरी साहू, श्रीमती कुसुम लता सिन्हा, कु. रश्मि देवांगन, श्रीमती सुरेखा ध्रुव, श्रीमती भानुप्रिया देवांगन, श्रीमती तारिणी साहू ,कु. मुस्कान सोनबेर, कु. कुसुम लता साहू ,श्रीमती गुनीता साहू, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं पालकों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर स्वच्छ हरित विद्यालय कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!