तरसीवा स्कूल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार एवं जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ जिला धमतरी द्वारा शासकीय हाई स्कूल तरसीवा में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम, नशे से दूर रहने के उपाय एवं नशे की लत से बाहर निकलने के तरीकों की जानकारी दी गई। युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के नशामुक्त भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए गायत्री परिवार द्वारा निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस अवसर पर कुमारी नमिता देवांगन ने एचआईवी/एड्स के दुष्परिणाम, संक्रमण के कारण एवं बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में प्राचार्य कन्हैया लाल साहू, श्रीमती मंजुलता शर्मा, लक्ष्मण यादव, कुमारी नमिता देवांगन, श्रीमती प्रेमा मलकलवार एवं श्रीमती सरिता साहू उपस्थित रहे। गायत्री परिवार के वरिष्ठ राजकुमार साहू, शेखन लाल साहू तथा प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक समन्वयक कौशल प्रसाद साहू ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
