Uncategorized

बीती रात से हो रही अनवरत वर्षा से जनजीवन हुआ प्रभावित

तापमान में आई गिरावट, उमस से मिली राहत, निचली बस्तियो में रही जल भराव की समस्या


धमतरी. बीती रात को धमतरी में बारिश का दौर शुरु हुआ है जो कि समाचार लिखे जाने तक दोपहर 1 बजे तक अनवरत जारी था। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावति हुआ। बता दे कि बीती रात्रि लगभग 12 बजे शहर में बूंदाबांदी शुरु हुई जो कि रात भर जारी रहा। सुबह-सुबह बारिश में तेजी आई जो कि घंटो जारी रहा। बारिश से तापमान में कमी आई है। उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि लगातार बारिश से बच्चों को स्कूल व लोगो को काम पर जाने में परेशानी हुई। शहर के कुछ निचली बस्तियों में जल भराव की समस्या भी नजर आई।
मौसम से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना है। जिसका प्रदेश भर में नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलो के लिए येलो व 7 जिलो के लिए आंरेज अलर्ट जारी किया है। इस प्रकार प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में बारिश हो रही है। धमतरी में भी बारिश का व्यापक असर नजर आ रहा है। वर्तमान में नवरात्र पर्व जारी है। ऐसे में बारिश से पर्व में खलल उत्पन्न हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अलग सप्ताह भर तक धमतरी सहित प्रदेश में बारिश के आसार बने रहेंगे। हालांकि 15 सितम्बर से दक्षिण-पश्चिम मानसून के विदाई का दौरान शुरु हो जाता है। लेकिन वर्तमान में नये सिस्टम के कारण लगातार वर्षा हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!