Uncategorized

रामसगरी गार्डन में सट्टा-पट्टी लिखते आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा,2 नग मोबाइल,नगदी एवं सट्टा-पट्टी सहित 15,250 रूपये की सामग्री जब्त

सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रामसगरी गार्डन में अवैध रूप से सट्टा-पट्टी लिख रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मुखबिर सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रामसगरी गार्डन के अंदर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन, मोबाइल फोन एवं नकदी रकम जब्त की।गिरफ्तार आरोपी रघुवीर सिंह ठाकुर, 36 वर्ष पिता विजय सिंह ठाकुर निवासी रामसागर पारा, धमतरी है.आरोपी से 1 नग सट्टा-पट्टी एवं 01 नग डॉट पेन 02 नग मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 13,000 रूपये,नकद रकम 2,250 रूपये कुल जब्ती कीमती 15,250 रूपये जब्त किया गया है. रघुवीर सिंह ठाकुर के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली, धमतरी में अपराध क्रमांक 275/26, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!