Uncategorized

अर्नब तूफान का असर : धमतरी में सुबह से हो रही बूंदाबांदी, बढ़ी हवाओं की गति

आसमान में छाये बादल, धमतरी में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जारी किया आरेंज अलर्ट


धमतरी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब का असर धमतरी जिले सहित पूरे छग में नजर आ रहा है। धमतरी में कल से ही ठंडी हवाएँ चल रही है। हवाओं की गति भी कल से बढ़ी हुई है। वहीं आज सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। आसमान में बादल छाये हुए है। कुल मिलाकर कहा जाये तो अर्नब तूफान से धमतरी जिले का मौसम बदला हुआ है।
बता दे कि मौसम विभाग द्वारा दक्षिण व मध्य छग में 60 से 80 किलोमीटर की प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। चूंकि मध्य छग में धमतरी जिला भी आता है ऐसे यहां तूफान का खतरा हुआ है। धमतरी जिले के लिए प्रशासन द्वारा आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में भारी बारिश का खतरा भी बना हुआ है। जल संसाधन विभाग द्वारा भी भारी बारिश से बांध में आवक की बढऩे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा निर्देश जारी किया गया है। जबकि प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। हालांकि आज दोपहर 12 तक की स्थिति में अर्नब तूफान का रौद्र रुप धमतरी जिले में नजर नहीं आया था, लेकिन तूफान व भारी बारिश का खतरा बना रहा।
खड़ी फसल कुदरत के भरोसे

जिले में इस बार धान की अच्छी फसल हुई है। वर्तमान में अर्ली वैरायटी के धान कटने के लिए तैयार है वहीं अनेक किसानों की फसल खेतो में खड़ी है। ऐसे में अर्नब तूफान और भारी बारिश किसानों की मेहनत पर भी पानी फेर सकता है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे उभर आई है। महीनों की लागत और मेहनत के बाद अब जब फसल मुनाफा देने को तैयार है ऐसे समय में तूफान और वर्षा से खड़ी फसल खराब होने की खतरा बढ़ गया है। पूर्व में भी ऐसी स्थिति आने पर खड़ी फसल खेत में चटाई की तरह बिछ चुकी है। इसलिए पुराने नुकसान से सबक लेते हुए ऐसे किसान जिनकी फसल तैयार है वे तूफान के पूर्व ही धान की कटाई के लिए प्रयासरत रहे है, लेकिन ज्यादातर किसानों को हार्वेस्टर नहीं मिल पाये जिससे अब उनकी फसल कुदरत के भरोसे है।
तूफान और भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए आज स्कूलों मे रही छुट्टी

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने कल बड़ा फैसला लिया। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव और आगामी दिनों में अति बारिश की संभावना को देखते हुए धमतरी जिले के सभी स्कूलों में आज एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नबÓ के प्रभाव और आने वाले दिनों में बन रहे चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में होने वाली कठिनाई एवं स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को देखते हुए बुधवार को धमतरी जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों (शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त) में एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!