Uncategorized

सिहावा रोड की जर्जर स्थिति व धूल से राहत दिलाने की मांग को लेकर हुआ चक्काजाम

यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने एफसीआई गोदाम के पास सड़क पर बैठकर किया चक्काजाम, व्यापारियों ने दिया समर्थन


धमतरी। धमतरी की जनता जर्जर सड़को व धूल की गुबार से परेशान हो चुकी है। स्थिति अब इतनी खराब हो चुकी है कि जनता सड़क पर उतरने मजबूर हो रही है। इसी कड़ी में आज सिहावा रोड पर एफसीआई के पास यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई द्वारा आज चक्काजाम किया गया। जिसमें कई व्यापारी भी शामिल हुए और समर्थन दिया।
बता दे कि सिहावा चौक से नहर नाका चौक तक सड़क जर्जर स्थिति में है। सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि सड़क पर गड्ढे है या गड्ढो पर सड़क स्पष्ट नहीं हो पाता। उस पर धूल का गुबार 24 घंटे सिहावा रोड पर बना रहता है। ऐसे में उक्त मार्ग में निवासरत आम जनता, व्यापारी व राहगीर त्रस्त हो चुकी है। स्थिति ऐसी है कि धूल के लगातार सम्पर्क में आने से बीमार हो रहे है। त्वचा, श्वास, आंख संबधित बीमारियां हो रही है। वहीं चालक में कमर, पीठ दर्द, रीढ़ की हड्डी में शिकायत आ रही है। गाडिय़ां भी खराब हो रही है। ऐसी कई अनेक समस्याएं सिहावा रोड के निवासी व व्यापारी सालों से झेल रहे है। हालांकि उक्त सड़क निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है कार्य प्रारंभ हो चुका है। लेकिन तब तक राहत दिलाने की मांग आम जनता कर रही है रोजाना पानी डालकर धूल से राहत दी जा सकती है। साथ ही गड्ढो को भरकर सड़क को सुरक्षित आवागमन के लायक बनाने की मांग की जा रही है। चक्काजाम के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, साहिल अहमद, संजु साहू सहित युवा कांग्रेसी व व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!