Uncategorized

गांजा बेचने वाले का पता नहीं बताने पर दो युवकों को नाबालिग पर किया चाकू से हमला

ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा, दूसरा आरोपी फरार


धमतरी। जिले में नशेडिय़ों व असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो चुके है। इसका ताजा उदाहरण कल भखारा थानान्तर्गत हुआ वारदात है। मिली जानकारी के अनुसार भखारा थानान्तर्गत ग्राम भेंडरवानी में बीती रात्रि दो युवक गांव पहुंचे और एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक गांजा बेचने वाले का पता पूछने लगे नाबालिक द्वारा पता नही ंबताये जाने पर आरोपी युवक तैश में आ गए और वाद-विवाद करने लगे। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर नाबालिग पर ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिया। जिसके पश्चात नाबालिग लहुलुहान हो गया। आसपास के उपस्थित लोगो ने चाकू मारने वाले युवको को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया जबकि आरोपी के साथ आये युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। फिर ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा हैकि घायल नाबालिग को गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना पुलिस में दे दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश व आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!