Uncategorized

वाहन की ठोकर लगने से बंदर की मौत, एनएच पर पड़े क्षत-विक्षिप्त शव को खूबलाल ध्रुव ने किया किनारे

श्री ध्रुव ने की अपील वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें तथा वन्यजीव क्षेत्रों में गति नियंत्रित रखें, जिससे ऐसे दुखद हादसों को रोका जा सके


धमतरी। खूबलाल ध्रुव पूर्व जिला पंचायत सदस्य धमतरी ने बताया कि कुरूद नेशनल हाईवे पर एक मादा बंदर की हाईवे पर वाहन की ठोकर लगने से मृत्यु हो गई जो अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। श्री ध्रुव ने कहा कि आज रायपुर जाते समय यह दृश्य देखकर मन व्यथित हो गया। सड़क के बीच क्षत-विक्षिप्त बंदर का शव पड़े होने के कारण अन्य दुर्घटना की आशंका को देखते हुए हमने तत्काल उसे सुरक्षित रूप से सड़क किनारे रखा, ताकि यातायात बाधित न हो और अन्य वन्यजीवों एवं वाहन चालकों को कोई नुकसान न पहुंचे। श्री ध्रुव ने अपील करते हुए कहा वन्यजीव हमारी प्रकृति और पर्यावरण की अमूल्य धरोहर हैं। हम सभी की जिम्मेदारी है कि वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें तथा वन्यजीव क्षेत्रों में गति नियंत्रित रखें, जिससे ऐसे दुखद हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!