निकल रहा रोजाना दुगुना कचरा, 320 स्वच्छता कर्मचारियों कर रहे ओव्हर टाईम
दीपावली पर्व के पूर्व शुरु हुई घरो व दुकानों की सफाई, अतिरिक्त कचरे के निष्पादन व उठाव हेतु निगम है अलर्ट
3 ट्रैक्टर, 16 छोटा हाथी, 2 जेसीबी, 3 टिप्पर सहित अन्य मशीनरी लगी स्वच्छता कार्य में


धमतरी। दीपावली पर्व को हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। पर्व के कई दिनों पूर्व ही तैयारियां शुरु हो जाती है। पर्व के पहले साफ सफाई व रंगरोगन का कार्य किया जाता है। वर्तमान में विगत कई दिनों पूर्व से ही लगातार लोगों को घरों व दुकानों की सफाई की जा रही है। जिससे रोजाना निकलने वाले कचरे के अतिरिक्त कई गुणा ज्यादा कचरा निकल रहा है। लेकिन उक्त कचरे के उठाव व निष्पादन के प्रति नगर निगम गंभीर है।
निगम सहायक स्वच्छता अधिकारी शंशाक मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को विशेषकर डोर टु डोर कचरा कलेक्शन में लगे कर्मचारियों को घरों व दुकानो से निकलने वाले अतिरिक्त कचरे के निष्पादन व शत प्रतिशत उठाव के लिए निर्देशित किया गया है। आगे भी पर्व तक कचरा पूर्णत: उठाया जाएगा। दीपावली पर्व के दौरान निकलने वाले कचरे के ध्यान में रखते हुए 3 ट्रैक्टर, 16 छोटा हाथी, 2 जेसीबी, 3 टिप्पर सहित अन्य मशीनरी स्वच्छता कार्य में लगाई गई है। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाए रखने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस प्रयास में शहरवासियों को सहयोग जरुरी है। विगत कई दिनों से घरों, दुकानों की सफाई के चलते कचरा बढ़ गई है। जिसके चलते कचरा कलेक्शन गाडिय़ों के फेरे भी बढ़ गए है। लगभग 320 स्वच्छता कर्मचारी सेवा में जुटे हुए है। और ओव्हर टाईम कर रहे है। दीपावली नजदीक आते ही निकलने वाले कचरा की मात्रा और बढ़ जाएगी जिसके निष्पादन की तैयारी निगम द्वारा की जा चुकी है।
स्वीपिंग मशीन, बड़े वैक्यूम क्लीनर की होगी खरीदी
निगम सहायक स्वच्छता अधिकारी शंशाक मिश्रा ने बताया कि स्वच्छता के प्रति निगम गंभीर है। मौजूद संसाधनों व मैनपावर की मद्द से निरंतर बेहतर स्वच्छता कार्यो को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नये संसाधन पर जोड़े जा रहे है। जिसमें रोड स्वीपिंग मशीन व बड़े वैक्यूम क्लीनर की खरीदी हेतु टेंडर निकाला गया है। स्वीपिंग मशीन से सड़को में धूल से राहत मिलेगी। वहीं बड़े वैक्यूम क्लीनर से जाम नालियों की सफाई होगी। जिससे निकासी दुरुस्त होगी।
जिस प्रकार हम अपने घरों को स्वच्छ कर रहे है इसी प्रकार शहर को भी स्वच्छ बनाए रखने में सबका सहयोग आवश्यक है – शंशाक मिश्रा

निगम सहायक स्वच्छता अधिकारी शंशाक मिश्रा ने कहा कि दीपावली के दौरान अतिरिक्त कचरा निकलता है। इसके निष्पादन के प्रति निगम सजग है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के रुटीन वर्क को चेंज कर अतिरिक्त कचरे को भी पूरा जाएगा। उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाडिय़ों में ही कचरा डाले। नालियो में कचरा न डाले। ताकि शहर स्वच्छ बना रहा और कचरे का सही निष्पादन हो सकें। निगम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाए रखने जुटी हुई है। जिस प्रकार हम अपने घरों को स्वच्छ कर रहे है इसी प्रकार शहर को भी स्वच्छ बनाए रखने में सबका सहयोग आवश्यक है।

