Uncategorized

कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े का भाजयुमो ने किया पुतला दहन

व्यक्तिगत एवं पारिवारिक टिप्पणियां राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं कांग्रेस नेतृत्व मांगे माफी - शुभांक मिश्रा


धमतरी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने गांधी चौक में प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन विरोध नीतियों और कार्यों तक सीमित रहना चाहिए। व्यक्तिगत एवं पारिवारिक टिप्पणियां राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने भी कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में नेताओं को संयमित और गरिमापूर्ण भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार, रामू रोहरा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए राजनीतिक संवाद में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम में कवीन्द्र जैन, राजीव सिन्हा, पवन गजपान, राजीव चंद्राकर, कोमल सार्वा, अनिता अग्रवाल, आशा लोधी, चंद्रभागा साहू, सीमा चौबे, गौरव मगर, विजय साहू, सत्येंद्र शर्मा, अनिता यादव, पूजा कुंजाम, विजय मोटवानी, शुभम् जायसवाल, सत्यम चंद्राकर, राहुल चोपड़ा, ओमेश यादव, जितेश सिन्हा, युवराज मरकाम, दि?ग्विजय सिंह ध्रुव, हर्ष अग्रवाल, धर्मवीर साहू, हिमांशु साहू, धरम राज सिन्हा, चिराग आथा, पूजा यादव, कल्पना शर्मा, आयुष दीवान, राघवेन्द्र साहू, केशव चंद्राकर, गिरीश साहू, देवेश साहू, अर्पित सिंह, आकाश भोजवानी, आदर्श शर्मा, आदर्श चंद्रकार, रितिका यादव, बीथिका बिस्वास, सुशीला तिवारी, दिलीप पटेल, अंकिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!