Uncategorized

धारदार हथियार लहराकर फैला रहा था दहशत, गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति संतोष अस्पताल के सामने गली में धारदार चाकू लहराकर आमजन को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और देखा कि एक युवक चाकू लहराते हुए दहशत फैला रहा था।पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही काबू में लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 नग स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया जिसे मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी का नाम टुमेन्द्र लहरे पिता जगदीश लहरे, 25 वर्ष, निवासी शासकीय स्कूल के पीछे, हटकेशर, धमतरी है। उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 177/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!