Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत मसान डबरा में हुआ वृक्षारोपण, नागेंद्र शुक्ला और अजय नाहटा हुए शामिल, लगाए पौधे

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत मसान डबरा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला और पूर्व नगरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वयं के नाम से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करना रहा।
वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने, बढ़ते प्रदूषण को कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया।
नागेंद्र शुक्ला और अजय नाहटा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को जरूरी बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। इसलिए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों को सुरक्षित रखकर बड़ा करना भी सभी की जिम्मेदारी है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!