तीसरे दिन भी नगर निगम की कार्यवाही: समय पर टैक्स नहीं देने वाले दुकानों पर जड़ा ताला, अब जलकर समय पर नहीं देने वाले करदाताओं पर होगी कार्यवाही

आयुक्त अरुण वर्मा एवं उपायुक्त पी.सी. सार्वा के निर्देशानुसार आज तीसरे दिवस दुकान के बड़े बकायादारो पर कार्यवाही किया गया, जिसके तहत मौके पर 3 लोगों के द्वारा किराया राशि 20,000 जमा किया गया, वही एक दुकान को गोल बाजार में सील किया गया साथ ही साथ दानी टोला वार्ड स्थित दीवित मैरिज ग्राउंड को सोमवार तक का समय दिया गया है अगर मैरिज ग्राउंड के मालिक ने सोमवार को तय समय में टैक्स जमा नहीं किया तो मैरिज ग्राउंड को सील करने की कार्रवाई मंगलवार को की जावेगी, यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा, एवं कल से तैयार की गई सूची अनुसार बड़े जलकर के बकाया दारो के नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही गठित टीम के द्वारा किया जाएगा जिसके लिए पूर्व में ही नोटिस दिया जा चुका है ,आज की कार्यवाही में मोहम्मद शेरखान, नितिन बनवासी, संजय गुप्ता सत्यम मूर्ति, होरी लाल, पवन देवागन, पुरुषोत्तम प्रजापति, हेमन्त यादव, बंसी दीप, अमित सोना, निलेश कोर्राम, निर्मला साहू,आदि उपस्थित रहे।

