Uncategorized

हाशमी ने 17 दिनों से दर-दर भटक रहे दिव्यांग शिव कुमार नवरंग को दिलाया ट्रायसिकल


धमतरी। नवागांव वार्ड के शिव कुमार नवरंग जो दिव्यांग होते हुए भी कई लोगो का सहारा है। दिव्यांग होकर भी नेक कामों में लगे रहने वाले शिव नवरंग का सहारा ट्रायसिकल है, जिसका लगातार कार्यों में उपयोग होने पर स्वाभाविक है वह समय से पहले जर्जर हो जाती है। 17 दिन पहले ट्रायसिकल बड़े बड़े ब्रेकर और गड्ढों में चलने के कारण बीच से टूट गयी, पाइप पतला होने के कारण वेल्डिंग और मरम्मत कर पाना भी सम्भव नहीं था। ट्रायसिकल के टूटने पर शिव नवरंग नगर निगम और समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहा था, उसे कहा गया कि विभाग द्वारा तीन साल के गेप में ही ट्राइसिकल प्रदान किया जाता है। चूंकि शिव नवरंग को ट्रायसिकल मिले ढाई साल ही हुआ था, इसलिए उसे कह दिया गया कि तीन साल से पहले दूसरा ट्रायसिकल नहीं मिलेगा। जिससे शिव बिना ट्रायसिकल के असहाय महसूस करने लगा और घुटने पर कफऩ की तरह सफेद कपड़ा बांधकर घिसट-घिसटकर चलने लगा। उसने अपनी पीड़ा को पूर्व पार्षद अवैश हाशमी को बताया। दूसरे दिन सोमवार को जनदर्शन में हाशमी ने अपर कलेक्टर से मुलाकात किए और आवेदन दिये। उन्होंने मार्क किए और संबंधित विभाग के अधिकारी से मिलने कहा, जिस पर हाशमी ने अधिकारी से मुलाकात कर आवेदन दिया और हितग्राही का पक्ष रखते हुए जर्जर ट्रायसिकल के टूटने की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा और कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग को भी वस्तुस्थिति के बारे में बताए, जिस पर तत्काल कार्यवाही हुई और शिव कुमार नवरंग को ट्रायसिकल मिला। इस पर उसने सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, कलेक्टर, अपर कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग की उप संचालक डॉ.मनीषा पांडेय और पूर्व पार्षद अवैश हाशमी का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया। घर जाकर पूर्व पार्षद हबीबुन्निसा हाशमी को श्री फ़ल भेट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!