Uncategorized

गर्मी के मौसम में जल संकट से निपटने निगम जुटी तैयारियों में

जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर की अध्यक्षता मे ग्रीष्मकालीन तैयारी हेतु जल विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न


धमतरी। नगर निगम धमतरी में ग्रीष्मकालीन जल आपूर्ति की तैयारियों को लेकर जल विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने की। बैठक में आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जनता तक सुचारू एवं पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। भू-जल स्तर में लगातार गिरावट (वॉटर लेवल डाउन) के कारण उत्पन्न संभावित समस्याओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। फिल्टर प्लांट से मिलने वाले पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने हेतु संबंधित इंजीनियरों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही मोटर पंपों के माध्यम से वार्डों में की जाने वाली जल आपूर्ति की सतत निगरानी, टैंकर व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आवश्यकता पडऩे पर अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी। बैठक में जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर ,स्वास्थ्य विभाग सभापति नीलेश लुनिया, सदस्यगण हेमंत बंजारे, अज्जू देशलहरे, विशु देवांगन, चंद्रभागा साहू एवं आशा लोधी विभाग इंजीनियर लोमेश देवांगन,दिनेश शर्मा,पंच राम,नंदू लोधी,मुकेश शर्मा उपस्थित रहे एवम विभाग को अपना विचार प्रस्तुत किये जल विभाग द्वारा आश्वस्त किया गया कि ग्रीष्मकाल में नागरिकों को जल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!