Uncategorized

अवैध शराब विक्रेता को कोतवाली पुलिस ने किया गिरप्तार,29 पौव्वा देशी शराब जब्त

धमतरी थाना कोतवाली द्वारा सिहावा चौक के सोनी पान ठेला के पास में अवैध रुप से शराब बिक्री किये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा टीम भेजकर रेड की कार्यवाही की गई।जहां सिहावा चौक,सोनी पान ठेला के पास राम ध्रुव नाम का व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा था हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के समक्ष आरोपी राम ध्रुव पिता स्व. सोनार ध्रुव के पास से 9 पौवा देशी प्लेन,20 पौवा देशी मशाला शराब 5.220 बल्क लीटर कीमती 2200 रूपये बिक्री रकम 720 रूपये जुमला 2920 रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। जिसमे आरोपी राम ध्रुव पिता सोनार ध्रुव 38 वर्ष निवासी गर्ल्स कॉलेज के पीछे सिहावा चौक,मकेश्वर वार्ड शामिल है.उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमतरी निरी.ब्रिजेश तिवारी,सउनि.संतोषी नेताम,आर.किशोर देशमुख,गोपाल चंद्राकर, राजेश भुआर्य का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!