Uncategorized

सलोनी राहत शिविर में बेहतर व्यवस्थाएं, राजस्व अमले ने दिखाया सेवा और समर्पण


धमतरी। सलोनी स्थित बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया गया। शिविर में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं भोजन व्यवस्था संतोषजनक और व्यवस्थित पाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा प्रशासन की पूरी टीम के साथ सतत संपर्क में बने है । प्रभावित क्षेत्र का जायजा ले रहे है । राहत शिविर में प्रभावित परिवारों के लिए सुबह नाश्ते के साथ नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर परिसर में स्वच्छता एवं हाईजीन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। रात्रि में भी शिविर में ठहरे लोगों के लिए भोजन की समुचित सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!