Uncategorized
समय पर रेस्क्यू से बची दो जिंदगियां
चंद्रसूर में बाढ़ के बीच फंसे दो व्यक्तियों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

धमतरी। जिले के सबसे बड़े जलाशय से कल दोपहर बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद महानदी तटीय क्षेत्रों में जलस्तर बढऩे से बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हुई। चंद्रसूर क्षेत्र में बाढ़ के बीच फंसे दो व्यक्तियों की सूचना प्राप्त होने पर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत प्रदान की। समय पर सूचना, त्वरित कार्रवाई और समन्वित रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला जा सका।
