119 वर्षों से चली आ रही धमतरी की ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू, की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओंकार साहू ने नगर की लगभग 119 वर्षों से चली आ रही ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में श्रद्धापूर्वक सहभागिता करते हुए प्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से धमतरी विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
धमतरी की भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा शहर की सबसे प्राचीन और प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक मानी जाती है। लगभग 119 वर्षों से यह पावन महोत्सव श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। यह रथयात्रा सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम है।
रथयात्रा के अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय सनातन संस्कृति, आस्था, समरसता और मानव कल्याण का महान पर्व है। यह पावन आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, भाईचारे और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है तथा हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सदैव जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की असीम कृपा से प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और सहयोग की भावना निरंतर बनी रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रभु के आशीर्वाद से धमतरी विधानसभा क्षेत्र विकास, समृद्धि और जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा।
विधायक ओंकार साहू ने रथयात्रा के पावन अवसर पर धमतरी विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और नई खुशियां लेकर आए। उन्होंने अंत में प्रार्थना की कि भगवान श्री जगन्नाथ सभी का कल्याण करें तथा हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री आकाश गोलछा, यश राजपूत, धर्मेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।