Uncategorized

दर्दनाक सड़क हादसा,बाइक चालक की मौत


धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जि़ले में नगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमाली और गोरेगॉव के बीच तुरगा तालाब के घुमावदार मुख्य मार्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे ग्राम अमाली निवासी देवनाथ कश्यप की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 23 मार्च को रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के बीच नगरी फरसियां मुख्य मार्ग में ग्राम गोरेगांव के तुरगा तालाब किनारे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई. हादसे में सड़क किनारे लगे सीमेंट के पांच बचाव पिलर उखाड़कर गए, जिससे ऐसा प्रतीत होता है की कोई भारी वाहन तेज गति से सामने से आ रहे बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और पिलर को क्षतिग्रस्त करते हुए बाइक को टक्कर मार घटनास्थल से आगे बढ़ गई होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!