जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है — ओंकार साहू
जनता के बीच लगातार सक्रिय हैं विधायक ओंकार साहू, क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत
विधायक ने कहा राज्य की विष्णुदेव साय सरकार व केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार हर मोर्चे पर हुई असफल साबित

धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू लगातार क्षेत्र का दौरा कर जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। विधायक द्वारा विभिन्न ग्रामों एवं शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। विधायक ओंकार साहू लगातारा ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में प्रयास कर रहे है। क्षेत्रवासियों ने विधायक की सक्रियता और नियमित जनसंपर्क की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान के लिए प्रयासरत हैं।
उल्लेखनीय है कि विधायक ओंकार साहू जनहित के मुद्दों को लेकर हमेशा मुखर रहते है। जनता के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ते है विधानसभा में भी क्षेत्रवासियों के मांगो को दमदारी रखते है। विपक्ष में होने के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ की स्वीकृति दिलाने में सफल रहे है। विधायक ओंकार साहू ने चर्चा के दौरान कहा कि धमतरी की जनता जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है उन पर खरा उतरना ही उनकी प्राथमिकता है। श्री साहू ने आगे कहा कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार व केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। आज देश की जनता मंहगाई से त्रस्त है पेट्रोल-डीजल, एलपीजी, सीएनजी से लेकर सभी आवश्यक वस्तुएं के दाम तेजी से बढ़ रहे है। आम नागरिक मंहगाई से परेशान है। देश की अर्थ व्यवस्था डगमगा रही है। प्रधानमंत्री विदेश यात्री में व्यस्त है। भारत की विदेश नीति कमजोर साबित हुई है। मोदी जी के नाकामी का असर प्रत्येक देशवासियों पर पड़ रहा है।

