Uncategorized

जिला प्रशासन द्वारा गंगरेल में नौकायन उत्सव का हुआ भव्य आयोजन, महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप में चीफ गेस्ट विधायक ओंकार साहू रहें

धमतरी-गंगरेल क्षेत्र स्थित गंगरेल बांध के बोटिंग पॉइंट के पास आयोजित नौकायन उत्सव के तहत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अलग अलग जिले से 52 टीमों ने भाग लिया इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभागियों ने नौकायन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। महानदी के शांत जल पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों की उपस्थिति से पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया।
मुख्य अतिथि विधायक ओंकार साहू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गंगरेल क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सुव्यवस्थित आयोजन जिले की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं और युवाओं को खेल एवं साहसिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करते हैं। इस नौकायन में तिर्रा के प्रतिभागीयो ने प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल कर आकर्षक ईनाम प्राप्त किया कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार साहू, नेहरू निषाद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग , जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा , महापौर रामू रोहरा , पूर्व विधायक रंजना साहू , अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, जिला पंचायत सदस्य मोनिका देवांगन , केशव साहू जनपद उपाध्यक्ष , खिलेन्द ध्रुव ( जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण ) , अनिता यादव जनपद सदस्य , शुभम साहू , नगर निगम धमतरी के पार्षदगण, खूबलाल ध्रुव, केशव साहू साथ ही कलेक्टर अबिनाश मिश्रा , जिला पंचायत सीईओ , जनपद सीईओ ,‌तहसीलदार , खेल अधिकारीगण उपस्थित रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!