Uncategorized

ब्राह्मण महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

हुए विविध आयोजन, विशाखा शर्मा बनी सावन क्वीन

धमतरी। धमतरी ब्राह्मण महिला मंच द्वारा सामुदायिक भवन में धूमधाम से सावन महा उत्सव मनाया गया सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश व भगवान परशुराम जी की पूजा आरती कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। ब्राह्मण सावन क्वीन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। जहां सम्पूर्ण वेशभूषा हमारी हरियाली के प्रतीक हरे रंग में रखी गई थी जिसमें प्रथम विशाखा शर्मा, द्वितीय दीप्ति शर्मा,तृतीय दीक्षा शर्मा रही। कुर्सी दौड़ में प्रथम सविता पाण्डेय,द्वितीय गौरी मिश्रा,तृतीय संजू मिश्रा रही कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में नीतू शर्मा,सुहासिनी शर्मा,हेमलता शर्मा, नम्रता पाठक,रागिनी मिश्रा, बरखा शर्मा ने अपनी महती भूमिका निभाते हुए सभी प्रतियोगिताओं का निर्णय दिया।

आयोजन को सफल बनाने ब्राह्मण महिला मंच अध्यक्ष बरखा शर्मा,अर्चना पाण्डेय, साक्षी शर्मा,नीलम शुक्ला,आयुषी पाण्डेय, प्रतिमा पाण्डेय, सीमा चौबे, गौरी मिश्रा, अंकिता मिश्रा, सीमा उपाध्याय, सपना पाण्डेय, प्रीति तिवारी जुटे रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरिता दीवान,वंदना शर्मा,गीता पाण्डेय, पूजा मिश्रा, हेमा दुबे,गौरी शर्मा,हेमलता राजोरिया, संजू मिश्रा, सरिता मिश्रा,नंदनी तिवारी,रानी तिवारी, सरिता तिवारी, गायत्री पाण्डेय, पुष्पा अवस्थी, रीना मिश्रा और बड़ी संख्या में महिलायें उपस्थित थी.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!