Uncategorized
श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में जारी हैँ चालीहा महोत्सव: प्रार्थना व गुरु प्रार्थनाष्ठक का पाठ का हुआ आयोजन

श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में जारी चालीहा महोत्सव के 23 वें दिन के चालीसा पाठ का आयोजन एक प्रेमी गुरुभक्त ने अपने परिवार के द्वारा गुप्त रूप से कराया सर्वप्रथम प्रार्थना की गई फिर गुरु प्रार्थनाष्ठक का पाठ किया संत जी के सानिध्य में सभी भक्तों के द्वारा स्वामी टेऊँराम चालीसा का पाठ किया गया एवं भक्तों ने गुरु महिमा एवं प्रभु की भक्ति से भरे भजन गाकर समा बांधा एवं वातावरण भक्तिमय कर दिया आचार्य प्रवर सद्गुरु स्वामी टेऊँरामजी महाराज के द्वारा रचित गुरु प्रार्थनाष्ठक का सभी भक्तों ने मिलकर पाठ किया.आचार्य जी ने अपने गुरु की स्तुति करते हुए भवसागर से पार करने एवं बिगड़ी बनाने एबं लाज रखने के साथ साथ सदबुद्धि प्रदान करने हेतु प्रार्थना करने का सरल तरीका बताया.
