Uncategorized

पुलिस विभाग में फेरबदल : भखारा प्रभारी सहित 12 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले

रक्षित केंद्र, थाना और यातायात शाखा में नई पदस्थापनाएं, एसपी ने जारी किया आदेश


धमतरी। धमतरी पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों सहित कुल 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
आदेश के अनुसार निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी भखारा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक शरद ताम्रकार को थाना प्रभारी भखारा से रक्षित केंद्र धमतरी भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक देवनाथ सिन्हा को रक्षित केंद्र से थाना केरेगांव में पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षक रेशम मांडले चौकी बिरेझर से थाना नगरी। प्रधान आरक्षक शेखर सिंह थाना मगरलोड से थाना सिहावा। प्रधान आरक्षक ठाकुर राम सिन्हा यातायात से रक्षित केंद्र धमतरी। आरक्षक गितेश्वर नेताम यातायात से रक्षित केंद्र धमतरी। आरक्षक धर्मेंद्र साहू यातायात से रक्षित केंद्र धमतरी। आरक्षक दिनेश साहू थाना धमतरी से यातायात। आरक्षक इन्द्र कुमार ध्रुव चौकी करेलीबड़ी से रक्षित केंद्र धमतरी, महिला आरक्षक भाग्यलक्ष्मी थाना रुद्री से रक्षित केंद्र धमतरी, महिला आरक्षक मोहिनी गोस्वामी यातायात से रक्षित केंद्र धमतरी में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!