Uncategorized

एसपी ने की जागरूकता अभियान के विजेता को इनाम स्वरुप दिया सायकल

छूही स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच सायकल रेस का आयोजन

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना केरेगांव के अन्तर्गत ग्राम छुही स्कूल में जागरूकता अभियान के दौरान अपने उद्बोधन में स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने थाना प्रभारी केरेगांव को सायकल रेस करवाने के निर्देश दिये थे जिसमें प्रथम आने वाले छात्र छात्रों को पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी तरफ से रेंजर सायकल देकर प्रोत्साहित करने के लिए घोषणा किया गया था।इसी तारतम्य में डीएसपी. भावेश साव के नेतृत्व में थाना प्रभारी केरेगांव सउनि.प्रदीप सिंह द्वारा यातायात सप्ताह एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना केरेगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुही में स्कूली बच्चों का साइकिल रेस कराकर लोगों को यातायात की जानकारी एवं नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी दिया गया उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जोर-शोर से हिस्सा लिया तथा सायकल रेस में प्रथम आने वाले छात्र शुभम साहू को रेंजर साइकिल इनाम में दिया गया तथा अन्य बच्चों को भी उत्साहवर्धन के लिए इनाम दिया गया।
ईनाम पाकर शुभम साहू द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी केरेगांव को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी केरेगांव सउनि.प्रदीप सिंह, प्रआर. डिकेश कुमार सिन्हा, राजकुमार सोनी, जगदीप कश्यप, आर.नागेंद्र पांडे, नागेंद्र सिंह,राजू भारद्वाज, डी.एस.एफ. भूपेंद्र डहरे, रमेश सोनबर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!