Uncategorized

सभापति कौशल्या देवांगन के निवास पर वार्डवासियों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात

धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें प्रसारण को नगर निगम धमतरी की सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन के निवास पर वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए महत्वपूर्ण विषयों, जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों तथा राष्ट्र निर्माण के संदेश को उपस्थित लोगों ने पूरी गंभीरता और उत्साह के साथ सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों से प्रेरणा लेते हुए उपस्थित लोगों ने समाजहित एवं राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन ने कहा कि ‘मन की बात’ महज एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में समाज के लिए सकारात्मक कार्य कर रहे लोगों की प्रेरक कहानियों और उपलब्धियों को देशवासियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी के विचार जनसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के लिए लोगों को निरंतर प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों से आमजन में सामाजिक जिम्मेदारी और देश के विकास में अपनी सहभागिता निभाने की भावना मजबूत होती है। ‘मन की बात’ के माध्यम से स्थानीय स्तर पर किए जा रहे अच्छे कार्यों को भी नई प्रेरणा और दिशा मिलती है।इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष कमल सेन, रामखिलावन कंवर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!