Uncategorized

14 को बाइक रैली, 15 को मनाई जाएगी भव्य मां कर्मा जयंती

समाजजनों ने की मां कर्मा की आरती व जिलाध्यक्ष गणेशराम साहू का सम्मान


धमतरी। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हटकेशर वार्ड में साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा की आरती की गई। जिसमें समाज के जिलाध्यक्ष गणेश राम साहू भी शामिल हुए। जिनका समाजजनों ने सम्मान किया। इस दौरान समाजिक विषयों पर चर्चा हुई जिसमें 15 मार्च को भव्य मां कर्मा जयंती बनाने एवं पूर्व संध्या 14 मार्च को युवा प्रकोष्ठ धमतरी व जिला साहू संघ धमतरी द्वारा विशाल स्कूटी व बाइक रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि रैली मां विंध्यवासिनी मंदिर से पूजा अर्चना कर प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य मार्ग सदर बाजार, मकई चौक, नया बस स्टैण्ड, अर्जुनी चौक से वापस पुराना बस स्टैण्ड शिवाजी चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए मां कर्मा चौक में सभा के रुप में सम्पन्न होगी। जहां मां कर्मा की महाआरती की जाएगी। इस दौरान समाजजनों द्वारा बधाई संदेश भी दिया जाएगा। उक्त आयोजन को सफल बनाने अध्यक्ष गणेशराम साहू ने समाजजनों से बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!