Uncategorized

महिला कमांडो सम्मान समारोह में शामिल हुईं रंजना साहू, नशा मुक्त समाज का दिया संदेश

आपराधिक घटनाओं और नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सामूहिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी आवश्यक है - सीएससी चतुर्वेदी


धमतरी। ग्राम बिरेतरा में आयोजित महिला कमांडो सम्मान समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू बतौर अतिथि शामिल हुईं। इस अवसर पर गांव की महिला कमांडो टीम का सम्मान कर उनके साहस, जागरूकता और सामाजिक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष रूप से उपस्थित सीएससी अभिषेक चतुर्वेदी ने ग्रामवासियों को अपराध एवं नशा मुक्त समाज के विषय पर महत्वपूर्ण वक्तव्य दिया, उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सामूहिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी बेहद आवश्यक है। यदि गांव के लोग मिलकर नशा और अपराध के खिलाफ संकल्प लें, तो एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि ग्राम बिरेतरा की महिलाओं द्वारा समाजहित में उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। महिला कमांडो टीम का गठन न केवल महिलाओं की जागरूकता और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीणों द्वारा किसी भी प्रकार के नशे पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय समाज सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण मिलेगा और गांव का समग्र विकास भी संभव होगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू, भाजपा नेत्री रितिका यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण वरिष्ठजन और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!