Uncategorized

नगर पंचायत भखारा-भठेली द्वारा प्रस्तावित दुकानों की नीलामी 11 मार्च को

भखारा। नगर पंचायत भखारा-भठेली द्वारा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामलीला मैदान एवं पुलिस थाना के बाजू स्थित ग्राउंड में प्रस्तावित दुकानों की नीलामी आयोजित की जा रही है। यह नीलामी प्रक्रिया 11 मार्च , बुधवार को अंबेडकर मांगलिक भवन वार्ड नंबर 14 पुलिस थाना के पीछे भखारा में आयोजित होगी, जिसमें इच्छुक व्यापारी एवं नागरिक भाग लेकर दुकानों के लिए बोली लगा सकेंगे।नगर पंचायत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह पहल नगर के व्यापारिक विकास को गति देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को अपना व्यवसाय शुरू करने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी। नीलामी के माध्यम से आवंटित होने वाली दुकानों से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी तथा युवाओं को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।नगर पंचायत ने सभी इच्छुक व्यापारियों, उद्यमियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लें तथा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। नीलामी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति मो. 8226054071 पर संपर्क कर सकते हैं।
सीएमओ संतोष विश्वकर्मा की अपील
इस संबंध में नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा ने नगरवासियों और व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में नीलामी में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर व्यापारिक सुविधाओं का विस्तार करना और लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।सीएमओ संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित दुकानों की नीलामी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की जाएगी। यह स्थानीय व्यापारियों के लिए अपने व्यवसाय को प्रारंभ करने एवं विस्तार देने का एक सुनहरा अवसर है। मैं सभी इच्छुक नागरिकों एवं व्यापारियों से निवेदन करता हूं कि वे 11 मार्च को आयोजित होने वाली नीलामी में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।नगर पंचायत ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से भखारा-भठेली क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और नगर का समग्र विकास होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!