Uncategorized

धमतरी के विकास की बड़ी सौगात पर भाजयुमो ने किया भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री एवं महापौर का जताया आभार

धमतरी। धमतरी–रुद्री (फोरलेन)–गंगरेल–कुकरेल मार्ग के 18.50 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु ₹81.43 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा धमतरी द्वारा अम्बेडकर चौक में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी और महापौर रामू रोहरा के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि यह स्वीकृति धमतरी के विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। फोरलेन सड़क बनने से शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और गंगरेल-कुकरेल क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
भाजयुमो जिला महामंत्री ओमेश यादव ने कहा कि 81.43 करोड़ की यह स्वीकृति धमतरी के लिए गौरव और विकास की बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा धमतरी के विकास को प्राथमिकता देना सराहनीय है। उन्होंने महापौर रामू रोहरा के प्रयासों के लिए भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क आने वाले समय में धमतरी के विकास, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई गति देने वाली साबित होगी।
कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला महामंत्री अविनाश दुबे, भाजयुमो जिला महामंत्री ओमेश यादव, जितेश सिन्हा, आयुष दीवान, अर्पित सिंह, प्रतीक महावर, धनेन्द्र साहू, गिरीश साहू, तुषार साहू, मनीष साहू, श्री भोसले, आयुष पटवा, दीपक गजेंद्र एवं कमल सेन सहित भाजपा एवं भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजयुमो धमतरी ने कहा कि धमतरी के विकास की हर सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए संगठन आगे भी जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!