Uncategorized
सांप काटने से 8वीं के छात्र की मौत, कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अटंग की घटना
धमतरी। ग्राम अटंग निवासी 13 वर्षीय गिरिराज बया पिता शिवशंकर 1 सितंबर की रात परिजनों के साथ खाना खाकर जमीन पर सोया हुआ था। देर रात करीब 2:00 बजे गिरिराज ने अपने पिता को जगाकर किसी सांप काटने की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत कमरे की लाइट जलाकर देखा, तो वहां बिस्तर के पास एक जहरीला करैत सांप मौजूद था। हालत बिगडऩे पर परिजन आनन-फानन में छात्र को इलाज के लिए कुरूद स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान स्थिति में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह छात्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

