शंकरदाह स्कूल के बच्चों को यातायात सुरक्षा व नशा मुक्ति के सम्बन्ध में जानकारी देकर नवकार महिला मंडल ने किया सेवा सप्ताह का समापन

नवकार महिला मंडल का सेवा सप्ताह का समापन यातायात पुलिस के एएसआई सुरेश नेताम द्वारा शंकरदाह शासकीय प्राथमिक माध्यमिक स्कूल में 170 बच्चों को यातायात सुरक्षा के बारे में एवं नशा मुक्ति के बारे में जानकारी देकर किया गया.बच्चों ने बड़े शालीनता से इस कार्यक्रम को सफल बनाकर जागरूकता दिखाई. संतोष मिन्नी एवं कुसुम गोलछा ने शुद्ध आहार शाकाहार के बारे में जानकारी देते हुए शाकाहार बनने के लिए प्रेरित किया एवं सभी बच्चों से अनुरोध किया कि वह अपनी सुरक्षा एवं शरीर का ख्याल रखते हुए शुद्ध आहार ग्रहण करें जो भी बच्चे शाकाहारी होते हैं उन्हें मंडल अपनी तरफ से उपहार भेंट करेगी. इस अभियान को नवकार महिला मंडल जोधापुर स्कूल मंगेशकर वार्ड स्कूल स्टेशन पारा स्कूल हटकेश्वर स्कूल आदि अन्य स्कूलों में जाकर 500 बच्चों को प्रभावित किया इसमें 134 बच्चे शुद्ध शाकाहारी बने एवं हटकेश्वर की 12 बच्चों को मंडल द्वारा सम्मानित भी किया गया. नवकार महिला मंडल एक ऐसी संस्था है जो विगत 23 सालों से अपने इस मंडल में दीन दुखी असहाय लोगों की सेवा में है इन 23 सालों में मंडल ने 17 बच्चों की स्कूली फीस जमा की जिन बच्चों को स्कूल से फीस न मिलने के कारण निकाला जा रहा था 13 निर्धन कन्याओं का विवाह की सामग्री एवं विवाह के जरूरत का सामान उन्हें देकर विवाह करवाया,तीन लोगों को ट्राई साइकिल प्रदान की शंकरदाह स्कूल में वाटर कूलर लगाया एवं कई स्कूलों में पानी की टंकियां दी. इस दौरान हर साल गर्मी में 3 महीना प्याऊ खोलती है, गौशाला विद्याश्रम अनाथालय एग्जिट फाउंडेशन में हर समय अपनी सेवाएं देती है, एग्जिट फाउंडेशन में पांच सामूहिक जोड़ों को शादी में 10 साड़ी भेंट की. इस साल भी सेवा सप्ताह में मंडल ने सबसे पहले जोधापुर में डेंटिस्ट हेल्थ चेकअप कैंप लगाया इसमें 70 बच्चों का चेकअप कराया गया मंगेशकर वार्ड में बच्चों को खाद्य सामग्री स्टेशन पारा स्कूल में कपड़े खाद्य सामग्री जिला अस्पताल में नवजात बच्चों को 25 स्वेटर मौजा कंटोप दिया गया हिंदू अनाथालय में बच्चों को खाद्य सामग्री एवं जरूरत का सामान दिया गया मंगेशकर वार्डस्कूल में कपड़े एवं लड्डू नमकीन बिस्कुट चॉकलेट खजूर एवं घड़ी चौक में मजदूर निम्न वर्गों को 1000 कपड़े एवं तिल लड्डू वितरित किया गया आज सेवा सप्ताह समापन में शंकरदाह स्कूल में यातायात जागरूक था.अभियान कर सभी बच्चों को स्कूल के सभी शिक्षक स्टाफ को खाद्य सामग्री दी गई एवं सुरेश नेताम का मंडल की इदू जैन बिंदु सरिता संजू जैन ने तिलक लगाकर श्रीफल साल देकर उनका एवं पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया अंतिम में मंडल की संतोष मिन्नी नेताम सर काआभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे मंडल को अपना कीमती समय दिया उसके लिए साधुवाद. इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष संतोष मिन्नी सचिव कुसुम गोलछा कोषाध्यक्ष इंदु जैन बिंदु ओसतवाल ज्योति भंसाली सरिता दीपा संजू जैन एवं स्कूल की शोभा दुबे प्रधान पाठक कुर्रे सर वैद्य सरोज ध्रुव हिमेश्वरी अंधारे वर्षा तिवारी नंदिनी साहू एवं स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे.

