Uncategorized
दुपहिया वाहन का उपयोग कर महापौर व निगम लोकनिर्माण विभाग सभापति दे रहे पेट्रोल डीजल बचत का संदेश

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल डीजल का उपयोग कम करने की अपील के बाद इसका असर धमतरी में भी नजर आ रहा है। महापौर रामू रोहरा शहर में ज्यादातर अपनी चार पहिया कार के स्थान पर दुपहिया में भ्रमण कर रहे है। वहीं शहर भ्रमण के दौरान निगम लोकनिर्माण विभाग सभापति विजय मोटवानी ने भी महापौर के साथ दुपहिया की सवारी कर आमजनता को वर्तमान में राष्ट्रहित में पेट्रोल डीजल की बचत का संदेश दिया।

